
ग्वालियर। बुलट के साइलेंसर से निकली गोली की आवाज सुनकर मां को हार्ट अटैक आया तो एक युवक ने दो माह खर्च कर ऐसे 60 बुलट वाहनों के नंबर नोट किए। इसके बाद उसने पहले पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की, जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो आरटीओ को वाट्सएप नंबर पर बुलेट के रजिस्ट्रेशन नंबर भेजे और प्रत्येक बुलट के बारे में बताया कि किस तरह से परिवहन एक्ट का उल्लंघन कर मोडिफाई साइलेंसर वाहन स्वामियों ने लगवाया है और गोली की आवाज निकाल रहे हैं। शिकायत के बाद आरटीओ एमपी सिंह ने 60 बुलट चालकों को नोटिस जारी कर कहा है कि 3 दिन में जवाब नहीं मिलने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।






Be First to Comment