
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन द्वारा विगत दिनों ली गई क्राइम मीटिंग में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए थे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सुरेंद्र सिंह गौर व एसडीओपी डबरा श्री उमेश कुमार द्वारा थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित कर फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार श्री उमेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री जितेंद्र माबई द्वारा हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ हेतु तंत्र विकसित किया और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए आज दिनांक को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी शीतला माता मंदिर चौराहा शिवपुरी लिंक रोड पर देखे गए हैं। थाना प्रभारी द्वारा मय बल के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे एवं घेराबंदी कर फरार आरोपियों को पकड़ा।
फरार आरोपियों में धर्मवीर सिंह गुर्जर उम्र 24 साल, भोला गुर्जर राकेश गुर्जर उम्र 21 साल , गब्बर सिंह पुत्र राम प्रकाश गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ग्राम मानिकपुर को पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने खेत में भैंस चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया हैं। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर घटना में इस्तेमाल हुए हथियार भी बरामद किए जाएंगे
आरोपियों को पकड़ने में प्रभारी जितेंद्र माबई ,प्रधान आरक्षक रामनाथ ,आरक्षक रवि शंकर, नरेश गुर्जर ,शंभू गुर्जर ,अतुल कुमार की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment