पूरे जिले में घर-घर जाकर व बैठक के द्वारा चलाया अभियान
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा. की प्रदेष स्तरीय कमेटी द्वारा नषा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में यह अभियान षिवपुरी जिले में भी चलाया गया। जिसमें तहसील-षिवपुरी़, पिछोर, पोहरी, नरवर, करौरा, कोलारस, बैराड, बदरबास, एवं खनियाधाना तथा विभिन्न कस्वों में चलाया गया। जिसमें अधिकतर जगहों पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी स्वयं उपस्थित होकर के लोगों को जागरूक करते नजर आये। आपको बता दें, कि ब्राम्हण महासभा की प्रदेष स्तरीय कमेटी द्वारा यह फैसला लिया गया कि पूरे प्रदेष के प्रत्येक जिले की प्रत्येक तहसील में यह अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। जिसकी शुरूआत प्रत्येक सदस्य के परिवार, रिष्तेदार, पडौसी, व पहचान वालों को जागरूक कर उन्हें नषे की लत से दूर करने की जिम्मेदारी होगी। जिसमें प्रत्येक जिले में यह कार्य किया जा रहा है। टीकमगढ़ जिले की भी समस्त तहसीलों में यह अभियान चलाया गया व आगे भी चलता रहेगा। आज जो यह नषा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है वह प्रत्येक जिले के जिलाध्यक्ष व परषुराम सेना जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया जा रहा है उसका प्रदेष कमेटी के द्वारा समय-समय पर इसका फीडबैक लिया जावेगा। यह बात अभियान में सम्मलित होने के लिये आये ब्राम्हण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी ने कही। उन्होंने बताया, कि पूरे प्रदेष में यह अभियान का संचालन प्रदेष के अध्यक्ष व पूर्व उप-पुलिस अधीक्षक पं केडी सोनकिया, प्रदेष प्रभारी पं भूपेन्द्र बालौठिया, परषुराम सेना प्रदेष अध्यक्ष पं सतानंद शर्मा तथा महिला बिंग की प्रदेष अध्यक्ष ममता दीक्षित के मार्गदर्षन में समस्त जिलों में सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। जिसकी प्रत्येक 2 महीने में प्रदेष स्तरीय समीक्षा की जावेगी। इससे पहले पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया, कि नषा एक ऐसी समस्या बन गया है जो आज हमारे देष को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर रहा है। नषे को जल्द से जल्द रोका जाना अति आवष्यक है इसी उदेष्य से कार्य करेंगे तभी एक नये, जागरूक और विकषित राष्ट्र की स्थापना कर पायेंगे। आज नषा की बजह से अनेक परिवार बर्वाद हो गये है और अनेक परिवार वर्बाद होने की कगार पर है और गरीब परिवार में अनेक ऐसे घर है जहाॅ आर्थिक स्थिति खराब है ऐसे में जब उनके परिवार का कोई सदस्य नषे की लत में हो तो ऐसे में उनके ऊपर न केवल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है बल्कि उनके परिवार में लडाई झगडे की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आज संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा यह फैलसा न केवल हम सभी को जागरूक करने के लिये है बल्कि इससे आगे आने बाली पीढ़ी भी इस बुरी लत से दूर होगी। नषा मुक्ति अभियान का शुभारंभ दिनऊ मंदिर पर आयोजित बैठक से किया गया जिसमें संगठन के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा घर-घर जाकर के समाज के लोगों को व अन्य समाज के लोगों को नषे को बंद करने के लिये जागरूक किया व समझाया। इस अभियान में प्रमुख रूप से जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी व ब्राम्हण महासभा भाईयों, समाज के व्यक्तियों व अन्य समाज के भाईयों ने इस अभियान में लोगों को जागरूक किया। यह अभियान आगे भी सुचारू रूप से चलता रहेगा।






Be First to Comment