शिवपुरी। पूर्व मंडी अध्यक्ष जगदीश धाकड गोबरा पर उस समय आधा दर्जन से अधिक रावतों ने उस समय हमला कर दिया कि जब वे धौरिया रोड पर स्थित ठाकुर बाबा मंदिर पर बैठे थे। अचानक हुये इस हमले में पूर्व मंडी अध्यक्ष
कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने फायर सहित लाठी, लुहांगी, फरसा से हमला बोल दिया जिसके चलते उन्हें गंभीर चोंटे आईं। मरनासन्न अवस्था में छोडकर बदमाश चले गये तब पुलिस द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार लूट की नियत से आये अतरसिंह रावत, धीरजसिंह रावत, दंगल रावत, हाकिम रावत, निवासीगढ बैराड, अमरसिंह यादव निवासी ग्राम ककरई, धीरू रावत निवासी माताबीलभारा, दर्शन गौस्वामी निवासी ग्राम सिलपरि थाना गोबर्धन सभी एक जुट होकर लाठी, लुहांगी एवं बन्दूक लेकर ठाकुर बाबा चबूतरा धौरिया रोड बैराड पहुंचे। जहां मंदिर पर पहले से ही अपने साथियों के साथ बैठे थे उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले कट्टे से फायर किया बाद में लाठी एवं लुहांगी से पूर्व मंडी अध्यक्ष जगदीश धाकड के साथ जमकर मारपीट कर डाली। उक्त मारपीट में पूर्व मंडी अध्यक्ष बचने का मौका तक मिला जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल होकर घटना स्थल पर ही बेहोश हो गए। उक्त सभी आरोपियों द्वारा उन्हें मरणासन्न समझकर घटना स्थल पर ही छोड दिया गया। उक्त जानकारी जब उनके साथियों द्वारा पुलिस को दी गई तो पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के लिए बैराड चिकित्सालय पहुंचाया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 323, 147, 148, 149 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।






Be First to Comment