Press "Enter" to skip to content

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न | Shivpuri News

शिवपुरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की कामकाजी बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कोलारस विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी जी युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष ग्वालियर संभाग प्रभारी श्री चंद्र प्रकाश मिश्रा जी जिला प्रभारी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री हेमंत ओझा जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता श्री मुकेश सिंह चौहान जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के द्वारा की गई बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू के द्वारा किया गया और इसमें युवा मोर्चा के दो पदाधिकारी जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बने हैं हेमंत शर्मा जी और मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव जी दिनारा मंडल अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे जी द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार कांग्रेस के द्वारा युवाओं के साथ जो छलावा किया जा रहा है उसका विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रत्येक मंडल अध्यक्ष प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक पदाधिकारी को करना है भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के युवाओं के साथ हो रहे छलावा चाहे वह बेरोजगारी भत्ता को रोजगार संबंधी हो या फिर भाजपा के द्वारा मध्य प्रदेश में चलाई जा रही रोजगार हितैषी योजनाओं का बंद हो जाना हो उन सब का विरोध युवा मोर्चा आने वाले समय में कलेक्ट्रेट का घेराव करके भेड़ चलाकर बैंड बजा कर सब्जी के ठेले निकालकर युवा संगोष्ठी कराकर करने वाला है इस बैठक में कोलारस विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा एक नारा दिया गया जो कांग्रेस सरकार पर ठीक बैठता है लूटो खाओ सरकार बचाव जिसमें वर्तमान में कांग्रेस सरकार लगी हुई है कांग्रेस सरकार को आईना दिखाने के लिए युवा मोर्चा आगामी कार्यक्रम करने वाला है इस बैठक में जिला महामंत्री संजय कुशवाहा जी जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल डॉक्टर सतीश भार्गव सौरव बिरथरे जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू बादाम ओझा बंटी अजय रघुवंशी प्रदीप धाकड़ कार्यालय मंत्री नरेंद्र राठौर जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र रावत नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्माऔर सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे |
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!