
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से आ रही है। जहाँ आज रात्रि में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ पुलिस ने खोजी कुत्ते भी दौड़ाए। परन्तु पुलिस को कोई सफलता नही मिली।
जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोनी परिवार के यहाँ 11 दिसंबर को शादी होना है। जिसके चलते घर मे लगभग 500 ग्राम सोने के जेवर,1 किलो चांदी ओर लगभग 2 लाख रुपये नगद रखे हुए थे।
रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए ग्रह स्वामी नवलकिशोर सोनी के कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर अलमारी में रखे लगभग 15 लाख के जेबर और नगदी पार कर दी। इस बारदात ने पुलिस के गाल पर तमाचा जड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






Be First to Comment