बैराड़। थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा चलाए गए गुम बालक बालिकाओं की दस्तयावी के अभियान एवं अवैध शराव के अभियान के तहत सोमवार को एसडीओपी महोदय के निर्देशन में थाना बैराड़ प्रभारी शिवनाथ सिंह सिकरवार व पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर से ग्राम मडरका शमशान घाट के पास से आरोपी श्रीकिशन जाटव पुत्र वंसी जाटव उम्र 35 साल निवासी ग्राम मडरका को थाना बैराड़ को दो कैनो में अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब करीब 55 लीटर के साथ पकड़ा। साथ ही वैध लाइसेंस न होने से थाने पर लाकर अपराध क्रमांक 322/ 19 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है। इसके साथ ही मुखविर की सूचना पर ही टोरिया रोड़ बैराड़ तालाब की पार से आरोपी मीन कुमार पुत्र अगसर बेड़िया उम्र 30 बर्ष को दो कैनों में अबैध हाथ भट्टी की कच्ची 65 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा व अपराध क्रमांक 321/19 धारा 34(2) आवकारी एक्ट कायम किया गया। दोनों को ही दिनांक 2 दिसम्बर को जेआर हेतु न्यायालय पोहरी पेश किया गया।उक्त सराहनीय कार्य करने में थाना प्रभारी शिवनाथ सिंह सिकरवार के अलावा उपनि. धर्मेन्द्र शिवहरे, रणजीत चौधरी, संजीव कुमार, आरक्षक दीपचंद, आरक्षक ऋषिकेश, रामवतार रावत, आर.राजेन्द्र आर.अमित,अरुण आर,चालक धर्म सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment