Press "Enter" to skip to content

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आरोपित को 6 माह की सजा | Shivpuri News

शिवपुरी। जेएमएफसी न्यायालय शिवपुरी ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आरोपित को 6 माह की सजा से दंडित किया है। 8 सितंबर 2017 को फरियादी मस्तराम रावत ग्राम पंचायत में ग्रामसभा लेने के लिए ग्राम जसराजपुर में मंदिर पर ग्रामीणों के साथ कुर्सी पर बैठा था। फरियादी ग्राम में पानी की समस्या से संबंध में ग्रामसभा में ठहराव प्रस्तुत किया। मोटर डालने के लिए लिखा, तभी अचानक आरोपित रामहेत द्वारा गाली गलौज की गई। फरियादी को ग्राम से जाने को कहा व कुर्सी से जानलेवा प्रहार किया। ग्राम रजिस्टर को फाड़ दिया। मस्तराम ने सिरसौद थाने में शिकायत की। इसके बाद केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित रामहेत को 6 माह की सजा व 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!