Press "Enter" to skip to content

आरटीओ मैडम सो रही चैन की नींद यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव की जबरजस्त कार्यवाही | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के यातायात थाने से आ रही है जहां आज यातायात थाने के आरक्षक द्वारा रोकी गई स्कूल मैजिक बेन रोकने पर नहीं रुकी तब यातायात के आरक्षक ने बेन को देखा तब बाहन अस्पताल चौराहा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जा घुसी उसके बाद आरक्षक द्वारा देखा गया कि बेन में 7 सीटर की जगह पर 22 बच्चे पाए गए और वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा कर अपना वाहन चला रहा था यहां हम आपको बता दें कि बाहन में 7 सीट पास की जगह 22 बच्चे ठूस ठूस कर भरे हुए थे और इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन के पूरी तरह खिलाफ बाहन शहर में दौड़ रहा है उसका कारण यह है कि जो सीटें परमिट के हिसाब से रहती हैं और उनको हटाकर बाहन मालिक द्वारा अलग से लगवाई गई जो कि बिल्कुल सही नहीं है यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा इस बस को जप्त कर न्यायालय कार्रवाई की गई है इस सब में स्कूल प्रबंधन की पूरी लापरवाही एवं बच्चों के परिवार वालों की पूरी लापरवाही सामने देखने को मिली है जिस बच्चे को परिवार जिस गाड़ी में स्कूल भेज रहे है क्या वह उस गाड़ी को दिखते नहीं है कि वह किस स्कूल की है और सबसे बड़ी बात हम आपको यहां बता दें कि मैजिक बाहन पर ना ही कोई स्कूल का नाम अंकित था ना ही ड्राइवर पर बर्दी थी इन सब में स्कूल प्रबंधन की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है जो कि सही नहीं है आरटीओ मैडम सो रही हैं चैन की नींद ?  कब उनको बच्चों की फिकर होगी कब जागेंगी कब कार्रवाई करेगा आरटीओ ऐसी बहुत सी गाड़ियां शहर में बिना स्कूल नाम के दौड़ रही हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!