Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा | Shivpuri News

शिवपुरी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा एमकॉम एमएससी व एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख को बदलवाने की मांग की।
नगर मंत्री आदित्य पाठक ने बताया कि जीवाजी विश्वविद्यालय के एमए एमकॉम एमएससी की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का नया टाइम टेबल बीते दिनों घोषित किया गया जिसमें 21 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होकर जनवरी माह में संपन्न होनी थी। लेकिन दिसंबर में ही माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय  बीसीए पीजीडीसीए की परीक्षाएं होनी है। ऐसी स्थिति में दोनों विश्वविद्यालयों की कुछ परीक्षाए एक ही दिनांक में होनी है जिससे विद्यार्थियों में काफी असमंजस का माहौल है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपकर जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा की तारीख को बदलने की मांग की जिससे विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित नहीं रह सके। ज्ञापन के दौरान नगर मंत्री आदित्य पाठक,अनुरंजन चतुर्वेदी, साहिल माथुर,विक्की जैन,करण दीक्षित,जयंत मिश्रा, ऋषभ शेजवार आदि उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!