Press "Enter" to skip to content

भू माफियाओं की जगह पर गुमटीवालों को प्रशासन के डंडे ने किया बेरोजगार | Shivpuri News

चरनोई भूमि पोस्टमार्टम रूम, नगर परिषद एवं उद्योग विभाग की सरकारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा, कर बनाए मकान
माखन सिंह धाकड़ बैराड़। तहसील एवं नगर परिषद क्षेत्र की शासकीय खाली पड़ी जमीन, पशुओं की चरनोई भूमि एवं काला मढ तालाब की सैकड़ों बीघा सरकारी भूमि पर दबंग भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर नोटरी के माध्यम से विक्रय कर सैकड़ों अवैध मकान बनाए गये हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इसओर ध्यान नहीं दिया  जिसका नतीजा यह रहा हैकि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होकर सैकड़ों भवन निर्माण हो गये।अधिकारियों एवं अतिक्रमणकारियोंकी मिलीभगत से सैकड़ों बीघाशासकीय जमीन खुर्द बुर्द हो गई जिस पर प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
तहसील की  खाली पड़ी करीब एक हजार बीघा जमीन, पशुओं को चरने की चरनोई भूमि पर दबंगों ने  कालामढ़ हलका क्षेत्र में कालामढ़ एवं धौरिया रोड के तालाब में दिन रात धड़ल्ले से कब्जा कर मकान बनाए गये हैं। कालामढ़ के ही शासकीय पोस्टमार्टम रूम की 14 बीघा भूमि, शासकीय सर्वे नंबर 571 के दो खसरा नंबर सहित करीब एक सैंकड़ा बीघा शासकीय भूमि भू-माफिया एवं दबंग अतिक्रमणकारियों ने हड़प ली है जिसके विरुद्ध तहसील एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। इसी तरह मोहना-पोहरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास पट्टेदारी लोगों ने भी अपनी कुछेक बीघा जमीन को आगे की ओर एवं पीछे तालाब की जमीन को भी अपने कब्जे में ले लिया है जिसकी जांच एवं सीमांकन कराने पर वस्तु स्थिति सामने आ सकती है।
तहसील की इन सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जे।बैराज माता मंदिर के पास पुलिस थाने के सामने शासकीय स्कूल के आगे, शासकीय मनोरंजन भवन की भूमि एवं भवन पर किया कब्जा,
तहसील के भदेरा घाटी,भदेरा चरनोई भूमि, उद्योग विभाग को प्रस्तावित शासकीय जमीन, श्मशान भूमि के आगे पीछे की जमीन, पचीपुरा गांव क्षेत्र, पेट्रोल पंप के सामने शासकीय अस्पताल की भूमि, पूर्व कालामढ़ पंचायत भवन वर्तमान में नगर परिषद भवन के पीछे की भूमि, धौरिया रोड बस स्टैंड की जमीन, कालामढ़ पंचायत द्वारा बनाए गए वन ग्राम आदि जगहों पर दबंग  अतिक्रमणकारियों ने भूमि पर कब्जा कर फर्जी प्रस्ताव ठहराव बनवाकर नोटरी के माध्यम से भूमि को विक्रय किया गया  है। पशुओं को निकलने करने एवं आम रास्तों के बंद होने से आवागमन में परेशानी, तालाबों का अस्तित्व खत्म होने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती है।
15 वर्ष बाद भी पूर्ण नहीं हुई। ईओडब्ल्यू की जांच 
तहसील की कालामढ़ फर्जी पट्टा कांड की जांच ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही है, जिसे 15 वर्ष हो चुके हैं। परंतु कछुआ गति से चल रही जांच अब तक कोई नतीजे पर नहीं पहुंची है और ना ही कोई ठोस कार्रवाई ही हुई है।/ पूर्व तहसीलदारों द्वारा स्वास्थ विभाग के पोस्टमार्टम हाउस की जमीन पर हुए अतिक्रमणों को हटाया गया परंतु कुछ समय बाद वह पुनः कच्चे अतिक्रमण की जगह पक्के निर्माण में तब्दील हो गए।
शासकीय खसरे में की गई हेरा फेरी।बैराड़ तहसील के कालामढ हल्के  के सर्वे नंबर 571/1 ,571/2  जोकि चरनोई  एवं शासकीय अस्पताल के पीएम हाउस की भूमि है उसमें भू माफियाओं ने तहसील के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से मिलकर फर्जी पट्टे बताकर कंप्यूटर खसरे में चढा दिए हैं । जबकि पुराने कागज की नसों में आज भी उक्त जमीन शासकीय एवं चरनोई है।जो कि जांच का विषय है।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
पूरे मध्यप्रदेश में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रहेगी जल्द ही सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पल्लवी वैद्य एसडीएम पोहरी
नोटिस जारी किए हैं
नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने भवनों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाएगी
ए ए कुरेशी सीएमओ नगर परिषद बैराड़
नगर परिषद क्षेत्र की सरकारी जमीन को भू माफियाओं द्वारा सैकड़ों प्लॉट नोटरी के माध्यम से विक्रय कर दिए हैं शासकीय जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास भी बना दिए हैं जिनके खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए।
माखन सिंह धाकड़ तहसील अध्यक्ष 
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति  बैराड़
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!