Press "Enter" to skip to content

ब्राह्मण भोज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान कर कर्मचारी काँग्रेस ने मनाया महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का जन्म दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी पोहरी। कर्मचारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पोहरी महेन्द्र सिंह तोमर ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के जन्मदिवस नववर्ष के अवसर पर पोहरी विधानसभा के करियारा स्थित प्रसिद्ध चिल्लासन देवी मंदिर पर 51 ब्राह्मणों एवं आमजनों को भोजन करवाकर एवं कांग्रेसजनों का सम्मान कर मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोहरी विधायक श्री सुरेश राठखेड़ा जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश काँग्रेस प्रतिनिधी श्री केशव सिंह तोमर ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पिपलोदा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री एन. पी. शर्मा, एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बैराड़ श्री रामपाल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाषपुरा सतनवाड़ा श्री अवतार सिंह गुर्जर जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी काँग्रेसजनों का सम्मान पोहरी विधायक श्री सुरेश राठखेड़ा जी ने माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर वक्तव्य देते हुए राठखेड़ा जी ने कहा कि महाराज सिंधिया हम सबके नेता ही नहीं अपितु वे समस्त लोगों के पालक की तरह हमारा ख्याल रखते हैं। हमारी छोटी – बड़ी सभी आवस्यकता की लड़ाई प्रदेश एवं केन्द्र में लड़ते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी श्री तोमर ने कहा कि महाराज सिंधिया जैसा नेता आज की राजनीति में विरले ही मिलता है। यह हमारे क्षेत्र का सौभाग्य है कि हमे ऐसे नेता मिले हैं। इस अवसर पर पोहरी विधायक श्री सुरेश राठखेड़ा जी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि श्री केशव सिंह तोमर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री एनपी शर्मा कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष बैराड़ श्री रामपाल सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाषपुरा। – सतनवाड़ा श्री अवतार सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृज किशोर त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माताचरण शर्मा, कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह यादव, जगदीश धाकड़ अगर्रा, जगदीश धाकड़, कनाखेड़ी, रामेश्वर धाकड़ बेहटा, अमर सिंह लोखरी, सरपंच मलबर्बे उत्तम सिंह गुर्जर, जहान सिंह यादव, गजराज सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, दिलीप यादव संतम यादव सरपंच गुरिच्छा, लोकेंद्र सिंह तोमर गोवर्धन, संतम सिंह यादव, शिवचरण कुशवाहा, मोहनलाल कुशवाह, कल्लू राम धाकड़, राजू तोमर गोवर्धन आदि कांग्रेसजनों उपस्थित रहे कार्यक्रम के पश्चात आभार कर्मचारी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह तोमर (गुरिच्छा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को भोजन करवाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!