Press "Enter" to skip to content

DAIL 100 के पायलटों की बैठक एसपी राजेश सिंह चंदेल ने ली ,दिए दिशा निर्देश | Shivpuri News

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में डायल 100 पायलटों की ली बैठक
शिवपुरी। आज दिनांक 02.01.2020 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में जिले के समस्त डायल हंड्रेड पायलटों की समीक्षा बैठक ली जिसमें जिले के समस्त डायल हंड्रेड पायलटों को दिशा निर्देश दिए जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु टिप्स दिए गए । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पायलटों को अपने पास ऑब्जरवेशन डायरी रखने की सलाह दी जिसमें उनके द्वारा अच्छे कार्य करने के संबंध में नोटिंग करेंगे तथा अच्छा कार्य करने वाले पायलटों के प्रतिवेदन संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्राप्त होंगे तथा अच्छा कार्य करने वाले पायलटों को गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करने की बात कही, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सभी पायलटों को बिना किसी भेदभाव के अपना कार्य का निर्वहन करने के लिए बताया, एफआरबी पायलट किसी भी झगड़े में इंवॉल्व ना हो और ना ही किसी पक्ष को जातिवाद तरीके से सपोर्ट करें, साथ ही साथ ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन न करने एवं साफ-सुथरी वर्दी धारण करने एवं डायल 100 गाड़ी का रखरखाव अच्छी तरीके से करने की समझाइश दी, भविष्य में प्रशासन की सहायता से सभी डायल 100 गाड़ियों में एक स्ट्रेचर की व्यवस्था की जाएगी ताकि घायलों को हर संभव मदद देकर अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके। घटनास्थल पर पहुंचने में लगने वाले  को समय रिस्पांस टाइम में कमी लाने की बात कही।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर एवं पुलिस ,  जोनल हेड डायल हंड्रेड श्री दीपक भार्गव बीवीजी कंपनी , डायल हंड्रेड प्रभारी उनि प्रियंका मिश्रा तथा जोनल सुपरवाइजर प्रिंस तथा डिस्ट्रिक्ट सुपरवाइजर योगेश शर्मा एवं सभी डॉलर 100 वाहनों से दो-दो पायलट उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!