Press "Enter" to skip to content

देहात थाना क्षेत्र में जोरों से चल रहा सट्टा ,क्यो नही हो रही कार्यवाही ? | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना क्षेत्र से हैं। जहाँ इस समय जोरो से सट्टा चल रहा हैं। लेकिन पुलिस कार्यवाही के नाम पर जीरो हैं कोतवाली एवं फिजीकल थाने में सटोरियों पर कार्यवाही हुई हैं लेकिन देहात थाना पुलिस इस पर कोई भी कार्यवाही नही कर रही हैं कुछ पुलिस प्रशासन का संरक्षण सटोरियों को प्राप्त हैं ? आखिरकार कब सटोरियों पर कार्यवाही होगी या सटोरियों को इसी तरह संरक्षण मिलता रहेगा देहात थाना पुलिस सट्टे कार्यवाही में दोनों थानों से पीछे हैं। जबकि माना जाए तो देहात थाना क्षेत्र में कई जगह सट्टे का काम चल रहा हैं। देहात थाने का सट्टा किंग भी देहात थाना पुलिस से आगे हैं। जबकि किंग के कई लोग सट्टे का काम कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो जवाहर कॉलोनी में एक साहब सट्टे की लाइन लेकर किंग को देते हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!