Press "Enter" to skip to content

खतौरा में ठाकुर भीकम सिंह स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कल | Khatora News

शिवपुरी- क्रिकेट खेत की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोलारस के ग्राम खतौरा में खतौरा क्रिकेट क्लब के द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, शिवराज सिंह यादव(अलावदी) के पूज्य पिताजी समाजसेवी पटेल सा.ठाकुर स्व.श्री भीकम सिंह की स्मृति में भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 जनवरी से ग्राम खतौरा में स्थान खेल मैदान खतौरा बालिका छात्रावास के सामने किया जा रहा है जिसका शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बदरवास रामवीर सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है ताकि इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवा आगे आकर अपने खेल का प्रदर्शन करें और आज यह टूर्नामेंट भले ही टेनिस बॉल से हो रहा है लेकिन जब खिलाडिय़ों का उत्साह और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी तो भविष्य में लैदर बॉल व पूरी किट के साथ भी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य जिला स्तरीय आयोजन भी ग्राम खतौरा में किया जाएगा। आज के इस टूर्नामेंट में कुल 32 आसपास के ग्रामीण अंचल सहित दूर-दराज की क्रिकेट टीमें में भाग ले रही है और सभी खिलाड़ी यहां खेल भावना से अनुशासन में रहकर अपने खेल का परिचय देंगी। इस टूर्नामेंट में फायनल तक पहुंचकर विजयी प्रतियोगी टीम को नगद 51 हजार रूपये की राशि जबकि उपविजेता को 21 हजार रूपये की राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सभी क्षेत्रवासियोंसे निवेदन है कि  अधिक से अधिक संख्या में पधार कर दर्शक दीर्घा की शोभा बढ़ायें और खेल के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करें व इस बेहतरीन आयोजन का आनंद लें। इस आयोजन को सहयोग प्रदान करने वालो में डिम्पल जैन, जयपाल यादव, मोनू जैन, नीरज सोनी, संतोष जैन, आदिश जैन, मनोज जैन, अशोक भार्गव, अमन गोयल, मनीष जैन, शिशुपाल शर्मा व लखन प्रजापति आदि शामिल है।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!