Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने 26 लाख रुपये से अधिक के लहसुन सहित ट्रक एवं आरोपी को किया गिरफ्तार | Shivpuri News


शिवपुरी पुलिस द्वारा 26 लाख से अधिक कीमत के ’लहसुन सहित गायब ट्रक’ को बरामद कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। फरियादी विजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश महेश्वरी निवासी ग्राम भाटखेड़ी तहसील मनासा ने बतया कि मेरी कम्पनी मनासा मेसर्स विनायक कम्पनी के नाम से रजिस्टर्ड है फरियादी द्वारा दिनांक 03.01.20 को ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 2909 में 459 कट्टे लहसुन तथा 60 कट्टे मेंथीदाना कुल कीमती 26 लाख 19 हजार 825 रू का भरकर धनलक्ष्मी ट्रेडिंग कम्पनी मिर्ची मण्डी गोला का बाजार मुज्जफरपुर (बिहार) के लिए, ट्रक ड्रायवर जयसिंह गुर्जर निवासी शिवपुरी को भाड़े के 20000 रू देकर तथा ट्रक मालिक अमजद खान निवासी इंन्द्राकाॅलोनी शिवपुरी से फोन पर बात कर रवाना किया। किन्तु तय दिनांक तक उक्त ट्रक धनलक्ष्मी ट्रेडिंग कम्पनी मिर्ची मण्डी गोला का बाजार मुज्जफरपुर बिहार के पास नहीं पहुंचा, फरियादी द्वारा ट्रक मालिक अमजद से फोन पर बात की तो उसने बताया कि ट्रक शिवपुरी पेट्रोल पम्प से कहीं चोरी हो गया है, फरियादी उसी रात नीमच से रवाना होकर शिवपुरी आने पर तत्काल सूचना थाना कोतवाली को दी जिस पर से थाना कोतवाली द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 12/20 धारा 407, 34 भादवि का आरोपी ट्रक ड्रायवर जयसिंह गुर्जर एवं ट्रक मालिक अमजद खान निवासी इंन्द्राकाॅलोनी शिवपुरी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया जाकर उक्त ट्रक की पतारसी के प्रयास शुरू किये गये।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा उक्त मामले को गंम्भीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को मामले में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी श्री शिवसिंह भदौरिया द्वारा एक पुलिस टीम का गठन कर ट्रक एवं आरोपियों की पतारसी में अग्रवाल पेट्रोल पम्प एवं टोल प्लाजाओं एवं कण्ट्रोल रूम के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये, सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से ट्रक मालिक अमजद खान पर संदेह यकीन मे बदल गया । 
दिनांक 12.01.20 को थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बदाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना के आरोपी शाम 06 बजे ट्रांसपोर्ट नगर शिवपुरी में आने वाले हैं सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया , पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का ट्रांसपोर्ट नगर शिवपुरी में इंतजार किया जैसे ही आरोपी वहाॅं आये पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी ट्रक ड्रायवर जयसिंह गुर्जर पुत्र नारायण सिंह गुर्जर उम्र 37 साल एवं ट्रक मालिक अमजद खान पुत्र मुमताज खाॅ उम्र 40 साल निवासी इंन्द्रा काॅलोनी शिवपुरी को दबोचकर उक्त घटना के सबंध में पूछताछ की तो आरोपियों द्वारा अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशादेही पर कोटा राजस्थान से खुर्द-बुर्द माल 459 कट्टे लहसुन तथा 60 कट्टे मेंथीदाना कुल कीमती 26 लाख 19 हजार 825 रू एवं ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 2909 को बरामद किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बदाम सिंह यादव, उनि. कुलदीप सिंह, उनि. सुनील राजपूत, उनि. अरविंद छारी, सउनि रामचंन्द्र शर्मा, सउनि आबिद खाॅन, आर. भूपेन्द्र, नरेश, देवेन्द्र, शिवांशु, सियराम, शरद,इन्द्रपाल एवं रामजी पराशर की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!