Press "Enter" to skip to content

हर साल की तरह इस बार भी आदिवासी बस्ती में किया गर्म नए कपड़ो का वितरण | Shivpuri News

शिवपुरी। आज एक अनोखी पहल ग्रुप शिवपुरी द्वारा  ग्राम- धुआनी आदिवासी बस्ती (शिवपुरी) में आदिवासीयों के लिए गर्म कपड़े और बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए उपयोग साम्रगी का वितरण किया गया यह कार्यक्रम लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है प्रत्येक वर्ष गर्म कपड़े बाटे जाते है मगर इस बर्ष युवाओ ने नई पहल की ओर कपड़ो के साथ साथ बच्चों को कॉपी पेन्सिल ओर बिस्किट भी बाटे गए जिससे बच्चो में पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न हो और बह स्कूल पड़ने जाए साथ ही उन बच्चों के माता पिता को भी समझाया कि बच्चो को स्कूल पड़ने जरूर भेजे ओर साथ मे साफ सफाई का ध्यान रखे क्योकी स्वच्छता हमारे जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण है और कई विमारियों से हम बच सकते है।ऐसा युवाओ ने पूरे गांव में संदेश दिया और सभी को जागरूक भी किया । जिसमें मुख्य रूप से- दीप्ति भदौरिया, विक्रम सिंह गंगोरा, नरेंद्र राठौर, सोनू कुशवाहा, राहुल सिंह पड़रिया, सिमरन कोठिया, खुशी मिश्रा, मयंक राठौर, निधि सेन, हर्षिता गोयल, निकेतन शर्मा, मिठ्ठू , नवीन कुशवाहा, कविता शर्मा, रश्मि भदौरिया, सन्नी पाराशर एवं सभी ग्रुप के सदस्यों का कार्यक्रम में योगदान रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!