Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय यातायात सप्ताह के दौरान, शिवपुरी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कवर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय यातायात सप्ताह के दौरान जिले के सभी थानों में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत आज दिनांक 15.01.2020 को थाना प्रभारी तेंदुआ उप निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान द्वारा  एक रैली निकाल कर ग्राम खरई के लोगों को यातायत नियमो के प्रति जागरुक किया। इसी क्रम में थाना बैराड़ द्वारा अपने थाना क्षेत्र में जो लोग यातायत नियमों का पालन करते हुये मिले उन्हें गुलाब का फूल दिये गये और जो लोग अपनी गाड़ी का सीट बेल्ट ना बांधकर  तथा यातायात के नियमों का पालन न करने पर  उनको  यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शिवपुरी पुलिस द्वारा अपने अलग ही अंदाज में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जारहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!