Press "Enter" to skip to content

आर्मी भर्ती : कैंसर पीड़ित पिता का बेटा कृष्ण प्रताप यादब रहा पीछे , माँ और बेटे को रणवीर सिंह यादब ने समझाया | Shivpuri News

सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र के फिजीकल ग्राउंड से हैं। जहाँ आर्मी भर्ती का फिजीकल हो रहा हैं। इस दौरान कई अभ्यार्थी हर रोज़ दौड़ने के लिए शिवपुरी जिले में आ रहे हैं। शहर के फिजीकल ग्राउंड के 2 नंबर गेट के बाहर दौड़ में आए कृष्ण प्रताप यादब की माँ सुबह 4 बजे गेट के बाहर बैठी हुई थीं मां इस आस में जाप करते हुए बैठीं थी। कि मेरा बच्चा कृष्ण प्रताप यादब दौड़ में पास होकर आएं लेकिन कृष्ण प्रताप यादब की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिसके चलते कृष्ण प्रताप यादब अपनी दौड़ में एक सेकंड से पीछे रह गया। 4 बजे से बैठी मां पर ड्यूटी कर रहे यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादब की 7 बजे नज़र पड़ी और श्री रणवीर सिंह यादव ने मां से पूछा कि आप यहां कैसे बैठे हो तब माँ ने अपनी बात श्री रणवीर सिंह यादब को सुनाई ओर बताया कि मेरे पति को कैंसर हैं ओर मेरा नाम रामदासी यादव उम्र 50 साल पत्नी नंदकिशोर यादब उम्र 58 साल निवासी ग्राम जमोनिया थाना गोपालपुर की हूं इसके बाद कृष्ण प्रताप यादब ग्राउंड से बाहर निकला ओर मां को जब पता चला कि उनका लड़का एक सेकंड से रह गया हैं। इसके बाद मां की ममता भर आईं और माँ जोर से चिल्लाई जिसके पश्चात यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादब ने माँ और बेटे को समझाया ओर कहा कि निराश न हो पुलिस की ओर भर्ती आएंगी उसकी तैयारी करो और पास होकर अपनी माँ का सपना पूरा करोगे इसके बाद उन्हें बस में बिठा दिया। 
यहाँ हम आपको बता दें कि शहर के फिजिकल कॉलेज ग्राउंड पर चल रही आर्मी भर्ती में आज 401 उम्मीदवारों ने दौड़ पास की जबकि भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 4 हजार से अधिक रही।
आर्मी भर्ती निदेशक कर्नल एसएस नेगी ने बताया कि बुधवार को 4050 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे, जिनमें से तय समय सीमा में कुछ ही दौड़ पास कर सके और 401 प्रतिभागी आगे पहुंचने में सफल रहे।
जिले में 8 जनवरी से यह भर्ती शुरू हुई है और 21 जनवरी तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया को पूरा एक सप्ताह से अधिक हो गया है। अभी तक इसमें 30 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हो चुके हैं। भर्ती में प्रदेश के 13 जिलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।  हजारों की संख्या में से निर्धारित समय में दौड़ पास करके कुछ सैकड़ा प्रतिभागी ही आगे बढ़ने में सफल हो रहे हैं। भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों को दौड़ में शामिल किया जाता है। दौड़ में सफल होने के बाद अन्य शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा में प्रतिभागियों को शामिल किया जाता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!