बदरवास थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने दिए फूल, समझाए यातायात के नियम | Badarwas News

राष्ट्रीय यातायात सप्ताह के दौरान, शिवपुरी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कवर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय यातायात सप्ताह के दौरान जिले के सभी थानों में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शिवपुरी पुलिस द्वारा अपने अलग ही अंदाज में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जारहा है।  थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक मनीष शर्मा द्वारा थाने के सामने  एक्सीडेंटल गाड़ियों को रखकर एक नए अंदाज में लोगों को यातायत नियमो के प्रति जागरुक किया और उनको समझाइश दी कि अगर आप यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आप इनमें से एक हो सकते हैं । जो लोग यातायत नियमों का पालन करते हुये मिले उन्हें गुलाब का फूल दिये गये और जो लोग अपनी गाड़ी का सीट बेल्ट ना बांधकर तथा यातायात के नियमों का पालन न करते मिले उनको  यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई।

संबंधित खबरें