Press "Enter" to skip to content

सीए बनकर कु. तृप्ति गर्ग ने बढ़ाया शहर का मान | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की कु. तृप्ति गर्ग जो कि सत्यम इंडस्ट्री के मालिक श्री पुरुषोत्तम गर्ग (भटनावर वाले) की सुपुत्री आदर्श नगर शिवपुरी में निवासरत हैं। इन्होंने अपना अध्ययन मुंबई और इंदौर में रहकर किया। शिक्षित पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंधित कु. तृप्ति गर्ग ने सीए फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने सपनों की मंजिल को हासिल किया है।
ध्यातव्य कि इनके सबसे बड़े भाई राघवेन्द्र गर्ग अभी हाल ही में मप्र पीएससी परीक्षा टॉप कर शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर पद पर पदस्थ हुए हैं। मझले भाई विजय गर्ग मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा छोटे भाई दिवाकर गर्ग बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
तीन भाइयों में सबसे छोटी बहन कु. तृप्ति गर्ग की इस सफलता पर प्रो. जी पी शर्मा प्रो. पवन श्रीवास्तव, प्रो. दिग्विजय सिंह सिकरवार, प्रो. पल्लवी शर्मा डॉ. रामजी दास राठौर, डॉ.आनंद मिश्रा सहित परिवारजनों, इष्टमित्रों, शहर के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकओ ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!