Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय यातायात सप्ताह के दौरान, शिवपुरी पुलिस द्वारा निकाली बाइक रैली | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कवर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय यातायात सप्ताह के दौरान जिले के सभी थानों में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शिवपुरी पुलिस द्वारा अपने अलग ही अंदाज में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जारहा है। 
आज दिनांक 17.01.2020 को यातायात थाना शिवपुरी से जिले के तीनों थानों के कर्मचारियों द्वारा दुपहिया वाहन पर हेलमेट पहनकर शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों से बाइक रैली निकाली गई, बाइक रैली यातायात थाने से शुरू होकर एमएम चौराहा,कलेक्ट्रेट के सामने से होती हुई अस्पताल चौराहा, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड,अग्रसेन चौराहा होती हुई यातायात थाने पर समाप्त हुई। बाइक रैली के साथ  घुड़सवार पुलिस जवान भी रैली में शामिल हुए। जिसका उद्देश्य आमजन को यातायत नियमो के प्रति जागरुक करना  रहा। बाइक रेली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीएम शिवपुरी श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर,एसडीओपी शिवपुरी श्री शिव सिंह भदौरिया,थाना प्रभारी यातायात सूबेदार रणवीर यादव तथा थाना कोतवाली देहात फिजिकल और यातायात के लगभग 55 अधिकारी/कर्मचारियों ने रैली में हिस्सा लिया।
इसी क्रम में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी दिनारा उनि राजवीर सिंह गुर्जर द्वारा लोगों को यातायात के नियमों से जागरूक किया  तथा जो लोग यातायत नियमों का पालन करते हुये नहीं मिले उन्हें फूलों की माला पहनाई और आगे से यातायात के नियमों का पालन की समझाइश दी गई। थाना प्रभारी सुरवाया उनि दिनेश नरवरिया द्वारा स्कूल में पहुंचकर बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में समझाइश दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!