Press "Enter" to skip to content

पत्रकारिता में नियमित अध्ययन जरूरी है : प्रमोद भार्गव, स्व.श्री सुरेन्द्र तिवारी की पुण्यतिथि पर कवि गोष्ठी संपन्न | Shivpuri News

करैरा। स्थानीय दयाल मैरिज हाउस पर स्व.श्री सुरेन्द्र तिवारी की इक्कीसवीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र सौरभ तिवारी और शलभ तिवारी ने परिचर्चा और कवि गोष्ठी का आयोजन किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार पत्रकार प्रमोद भार्गव उपस्थित थे तथा अध्यक्षता तरुण सत्ता के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय करैरा के प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ लखनलाल खरे,एजीपी प्रदीप श्रीवास्तव एवं गीतकार रामस्वरूप शर्मा उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन किया तथा स्व. सुरेन्द्र तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
माँ सरस्वती की वंदना शशांक मिश्रा द्वारा प्रस्तुत की गई समस्त अतिथियों और साहित्यकारों का माल्यार्पण शाल श्रीफल से सम्मान सौरभ तिवारी और शलभ तिवारी ने किया।
विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव के साथ ही डॉ लखनलाल खरे ने कहा कि पत्रकार स्व. श्री सुरेन्द्र तिवारी ने पत्रकारिता के मापदंडों का अक्षरसः पालन करते हुए पत्रकारिता की है यही कारण है कि समाज में आज भी उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया जाता है।
मुख्य अतिथि श्री प्रमोद भार्गव ने श्री सुरेन्द्र तिवारी का स्मरण करते हुए कहा कि श्री तिवारी यू एन आई वार्ता के जिला प्रतिनिधि रहे हैं उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को पूरी वेवाकी से और निर्भीकता से उठाने की जिम्मेदारी का पालन किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में नियमित अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक‌‌‌ कोचेटा ने कहा मुझे स्व. सुरेन्द्र तिवारी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में असीम सहयोग किया है उन्होंने अत्यंत भावुक होकर कहा कि मैं सदैव उनका ऋणी रहूंगा।
इस अवसर पर कवि गोष्ठी में डा.लखनलाल खरे, घनश्याम योगी, सतीश श्रीवास्तव, डॉ ओमप्रकाश दुबे, रमेश वाजपेई, रामस्वरूप शर्मा, शशांक मिश्रा, वेदप्रकाश दुबे, सौरभ तिवारी, मोनेन्द्र शर्मा की कविताएं खूब सराही गईं ।
उक्त आयोजन में करैरा के समस्त पत्रकार, साहित्यकार, स्व. सुरेन्द्र तिवारी के परिवार के सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सतीश श्रीवास्तव ने किया तथा आभार योगेन्द्र पाण्डेय ने व्यक्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!