Press "Enter" to skip to content

सुभाषपुरा प्रभारी राघवेंद्र यादब ने 300 ग्राम गांजे सहित बोलेरो की जप्त | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 1 आरोपी को दबोचकर 300 ग्राम अवैध गांजा एवं एक बोलेरो की जप्त
शिवपुरी। थाना प्रभारी सुभषपुरा उनि. राघवेन्द्र सिंह यादव को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो से एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा छिपाकर बेचने के लिए लाया है और ग्राम सेंवढ़ा में खड़ा हैं उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ रवाना होकर ग्राम सेवढ़ा में पहुंचे तो ग्राम सेवढ़ा में सरकारी स्कूल के पास मुखबिर द्वारा बताए अनुसार एक बोलेरा क्रमांक एमपी 33 सी 5617 खड़ी दिखी, जिसके पास एक व्यक्ति दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर बगलें झांकने लगा, जैसे पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह भागने लगा, जिसे पुलिस टीम की मदद से दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिनेश धाकड़ निवासी ग्राम मालवरवे थाना पोहरी का होना बताया ,उक्त बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 300 ग्राम अवैध गांजा रखे हुए पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। बाद आरोपी के विरूद्ध थाना सुभाषपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभषपुरा उनि. राघवेन्द्र सिंह यादव, सउनि आशीष खन्ना, प्रआर. भुल्लन सिंह, आर. आशीष शर्मा, हरीसिंह, रनवीर शर्मा, पदमचंन्द्र मांझी एवं आर. सोनू गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!