Press "Enter" to skip to content

ट्रांसपोर्टरों के कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या : जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह | Shivpuri News

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस शाखा मप्र की जिला बैठक आयोजित, कार्यकारिणी हुई गठित

शिवपुरी। अपने व्यापार को लेकर ट्रांसपोर्टरों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन अब आपको ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का साथ मिल गया है इसलिए निश्चिंत रहे आपके ट्रांसपोर्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संगठन के पदाधिकारी सदैव आपके साथ है और ट्रांसपोर्ट व्यावसाय में आने वाली हरेक समस्या का समाधान किया जाएगा, किसी भी प्रकार से व्यापारिक हितों की हानि नहीं होने दी जाएगी। उक्त बात कही ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह (मुन्नाराजा)ने जो स्थानीय होटल ग्रीनव्यू में आयोजित शाखा मप्र की की जिला बैठक शिवपुरी के समस्त ट्रांसपोर्ट साथियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल रफीक खान अप्पल, सचिव हृदेश सचदेवा, कोषाध्यक्ष शहीद भाई को नियुक्त किया गया साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में मुकेश शुक्ला, अनवर कय्यूम खान, समीर खान, राकेश गुप्ता, मृगेन्द्र सिंह, बंटी राठौर, ऋषि कंषाना, अजय शर्मा, अतुल भुगड़ा व सन्नू भाई को शामिल किया गया। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी को उपस्थित ट्रांसपोर्टरसाथियों द्वारा अभिवादन करते हुए बधाईयां दी गई। इस अवसर पर ट्रांसपोर्टरों के लिए बात रखते हुए कोषाध्यक्ष शहीद भाई ने कहा कि आज के समय में ट्रांसपोर्टरों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसमें अंगूर की गाड़ी, प्याज व गल्ले के वाहनों को लेकर भामभाड़े और परिवहन संबंधी समस्याऐं आती है उनका निदान करते हुए यूनियन द्वारा तय नियमों का पालन किया जाएगा और यह नियम सभी व्यापारिक भाईयों को भी बता दिया जाएगा ताकि वह यूनियन के नियम निर्देशों को मानते हुए सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर बैठक में भरत बंसल, चांद खां, तयूम खान, राजू खान, हसीन खान, इसरार खान खैरू, अशफाक खान, सोनू यादव, आदि सहित अन्य ट्रांसपोर्टर साथी मौजूद रहे। अंत में बैठक समापन पर संगठन के उपाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल द्वारा सभी साथियों के इस सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!