Press "Enter" to skip to content

गोद लिए बूथों पर बीपीएम जयहिंद मिशन व संत रैदास संस्था ने पिलाई पोलियो की दवा | Shivpuri News

सीएमएचओ डॉ.ए.एल.शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र सुन्दरियाल ने बच्चों को पिलाई दवा

शिवपुरी। बच्चों को दिव्यांगता के अभिशाप से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पल्स पोलियो अभियान में अभिन्न सहयोग प्रदान करते हुए बीपीएम जयहिंद मिशन अध्यक्ष व्ही.एस.मौर्य व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य, सचिव श्रीमती माया मौर्य के संयुक्त तत्वाधान में अपने गोद लिए पोलियो बूथ पुरानी जेल परिसर एवं करौंदी कॉलोनी में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडिय़ा, सीएमएचओ डॉ.ए.एल.शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी देवेन्द्र सुन्दरियाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकली चौधरी, एसडीओ अवधेश सक्सैना आदि ने मिलकर दोनों संस्थाओं द्वारा गोद लिए गए पोलियो बूथ पुरानी जिला जेल बूथ पर 161 व करौंदी में 150 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान इस पल्स पोलियो अभियान में सहयोग प्रदान करने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा शर्मा, रजनी धाकड़, अर्चना शर्मा, प्रीति शाक्य के साथ संस्था के आदित्य शिवपुरी, दुर्गेश गुप्ता, उम्मेद झा, राजू यादव ग्वाल, मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू लल्ला कुशवाह, मुरारीलाल शर्मा, शिक्षक रामलखन धाकड़, नीरज जाटव,  आदि शामिल रहे। संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा यह पल्स पोलियो अभियान लगातार तीन दिनों जारी रहेगा जिसमें घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो क खुराक पिलाई जाएगी। इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें खेल-खिलौने भी बांटे गए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!