शिवपुरी। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देश एवं शासकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार के साथ प्रो यू सी गुप्ता के संरक्षण में दस दिवसीय प्रवेश पूर्व कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ किया।
जिसमे जिला नोडल अधिकारी प्रो. राघवेंद्र गर्ग ने अपनी टीम के सदस्य प्रो जितेंद्र सिंह धाकड़ , प्रो वीरेन्द्र कोशल, प्रो ऋचा गुप्ता के साथ 21 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले प्रवेश पूर्व “कॉलेज चलो अभियान” का कार्यक्रम बनाया।
जिला नॉडल अधिकारी प्रो गर्ग ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश हेतु अगामी दिनों में छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया जाएगा तथा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में जाकर उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं से कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओ को अवगत कराया जाएगा।






Be First to Comment