जनसुनवाई में 165 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आए | Shivpuri News

शिवपुरी। आमजनों की समस्या के निराकरण के लिए प्रति सप्ताह के मंगलवार को जनसुनवाई रखी जाती है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में इस मंगलवार को 165 आवेदक अपनी समस्याए लेकर आए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। 

संबंधित खबरें