Press "Enter" to skip to content

सफलतापूर्वक आर्मी भर्ती संपन्न होने पर कलेक्टर ने दी बधाई | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में 8 जनवरी से शुरू हुई आर्मी भर्ती प्रक्रिया 21 जनवरी को पूर्ण हुई। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने पूरे जिलेवासियों को इसके लिए बधाई दी है कि जिले में बिना किसी उपद्रव तनाव के शांतिपूर्ण तरीके से भर्ती संपन्न कराई गई है। जिसमें जिला प्रशासन, सेना और पुलिस के अधिकारियों का बेहतर समन्वय देखने को मिला।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने भर्ती में लगे जिला प्रशासन के अधिकारियों जिन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में काम कर रही पुलिस की टीम जिसने पूरी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और जिले के सभी मीडिया साथियों और सभी नागरिकों को इसके लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!