शैलेंद्र बुन्देला। दतिया
दतिया जिले की चिरूला थाना पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चोरों ने बाइक चोरी की घटनाएं कबूली, पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 5 बाइकें बरामद की है।
चिरूला थाना प्रभारी शशांक शुक्ला द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे रात्रि गस्त के दौरान दो सन्दिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम पवन अहिरवार और पुष्पेंद्र अहिरवार बताए हैं। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बाइक चोरी की घटनाएं कबूली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 5 बाइकें बरामद की है। पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं के संबन्ध में पूछताछ कर रही हैं।






Be First to Comment