शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा 25 हजार का ईनामी अनिल यादव रावरी

दतिया। दतिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी अनिल यादव रावरी को बुधवार को जिगना के जंगल में हुए शार्ट एनकाउंटर में दबोच लिया है। अनिल की गिरफ्तारी पर एसपी दतिया ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। 
वही बताया जा रहा हैं कि ईनामी अनिल की गिरफ्तारी के लिए दतिया एसपी द्वारा गठित टीम ने जिले की सीमा से लगे यूपी के झांसी जिले के गांव छतपुर से रक्सा थाना की पुलिस की मदद से घेराबंदी कर अनिल यादव को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया है।
 अनिल रावरी काफी समय पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से अनिल की तलाश थी। अनिल की गिरफ्तारी के लिए एसपी द कल्याण चक्रवर्ती ने विशेष टीम गठित की थी।पुलिस के अनुसार अनिल रावरी को गिरफ्तार करने के लिए हुए शार्ट  एनकाउंटर में पुलिस ने बदमाश अनिल व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।
एनकाउंटर टीम में  जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा, 
सिनावल थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर, साइवर सेल प्रभारी वैभव गुप्ता शामिल रहे।