Press "Enter" to skip to content

आईएमए के सदस्य समाज सेवा के लिए किसी भी हद तक तैयार रहें- डॉ गुरहा

शैलेंद्र बुन्देला,दतिया
दतिया। दतिया के होटेल मोटेल में आइएम ए दतिया के द्वारा एक साइयंटिफ़िक प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर बाल्यरोग विभाग डॉ राजेश गुप्ता एवं सहवक्ता सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष अजमेरिया ने पाईंरेक्सिया ओफ़ अननोन ओरिजिन एवं स्क्रब टाइफ़स पर अपने व्याख्यान पढ़े । 
तत्पश्चात आइएमए दतिया के फ़ाउंडर कार्यकारी समिति के १५ सदस्यों को नई कार्यकारिणी के कार्यों की प्रशंसा कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । 
पेट्रॉन डॉ एके गुरहा ने कहा कि समाज सेवा ही चिकित्सकों का प्रमुख कार्य है और उसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े तो भी जाना चाहिए। चूँकि मानव जीवन अनमोल है और चिकित्सक उसकी रक्षा करता है। इसलिए सर्वश्रेष्ठ समाज सेवक एक चिकित्सक ही है, बस समाज को अपना कार्य सही तरीक़े से बताने क़ी ज़रूरत है और समाज सदैव ही अच्छे कार्यों की सराहना करता है और बुराई को भी आईना दिखाता है ।
समय २ पर चिकित्सकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के ऊपर आइएमए दतिया प्रेसिडेंट ने कहा कि आइएमए इस बात के लिए संकल्पित है कि किसी भी चिकित्सक में साथ अगर दुर्व्यवहार होता है तो आइएमए हर स्तर पर इसका विरोध दर्ज कराया जाएगा ।
पूर्व आइएमए प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप उपाध्याय ने भी कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों क़ो ड़ीन , सीएचएमओ एवम् सिवल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए क्यूँ कि यह पद समस्त चिकित्सकों के लिए गरिमापूर्ण है । कार्यक्रम में आइएमए सेक्रेटरी डॉ हेमँत कुमार जैन सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!