दतिया।। गुरूवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसपी द कल्याण चक्रवर्ती ने 25 हजार के ईनामी बदमाश अनिल यादव की गिरफ्तारी तथा बदमाश अनिल यादव द्वारा संगठित गैंग बनाकर डकैती व विरोधियों की हत्या की योजना बनाने का खुलासा किया।
उन्होंने बताया की ईनामी बदमाश अनिल यादव की गिरफ्तारी के लिए एएसपी आरडी प्रजापति के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम की सक्रियता से आरोपी बारदात करने से पहले दबोच लिया गया। पुलिस ने अनिल के कब्जे से एक अवैध बन्दूक व राममिलन के कब्जे से अवैध कट्टा बरामद किया है।
एएसपी आरडी प्रजापति को मुखबिर ने सूचना दी थी कि बुधवार को जिगना थाना क्षेत्र के खमेरा मंदिर के ग्राम विजयपुर मौजे में 25 हजार के ईनामी बदमाश अनिल यादव को जो अपने पांच छह साथियों के साथ डकैती एवं अपने विरोधियों की हत्या के उद्देश्य से मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए टीम भेजी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर बदमाशों की घेराबंदी कर बदमाश अनिल यादव रावरी और राम मिलन यादव निवासी सलैया पमार को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी से पूर्व जब बदमाशों से आत्मसमर्पण के लिए कहा तो जवाब में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, आत्म रक्षार्थ पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। बदमाशों ने पुलिस पर 15 से 20 फायर किए, जवाब में पुलिस टीम ने आत्म रक्षार्थ 19 राउंड फायर किए। शार्ट एनकाउंटर में पुलिस को 2 ही आरोपी हाथ लगे और 3 आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों में अनिल यादव पर 25 हजार तथा राममिलन यादव पर 5 हजार का इनाम घोषित था। मौके से भागने वाले बदमाशों बल्ली तिवारी, नारायण, जसवंत परिहार की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हुए शार्ट एनकाउंटर में शामिल सब इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा, सब इंस्पेक्टर वैभव गुप्ता, सब इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह गुर्जर को 26 जनवरी 2020 को एसपी दतिया द्वारा परेड ग्राउंड में सम्मानित किया जावेगा।






Be First to Comment