Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज तृतीय समाप्त हुआ | Shivpuri News

शिवपुरी। आज बालिका दिवस के अवसर पर विशेष रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मध्य प्रदेश की ब्रांड एंबेसड एंबेसडर मेघा परमार ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से रासेयो के स्वयंसेवकों से बात की, उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास की एक संयुक्त पहल और प्रयासों के अंतर्गत बालिकाओं को संरक्षण और  सशक्त करने के लिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और वह अपने सही गलत का फैसला कर सकें। इसी के साथ बौद्धिक   शस्त्र में चाइल्ड लाइन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शालिनी दिवाकर ने बालिका दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों को बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली विषमताओं को उजागर करना है। जिसमें बालिकाओं के अधिकारों शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य और पोषण सहित जागरूकता को बढ़ावा देना है। आजकल लैंगिक भेदभाव एक बड़ी समस्या है। जिसका सामना लड़कियों या महिलाओं को जीवन भर करना पड़ता है। आजकल बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे वह राजनीति, खेल, साइंस, इत्यादि कुछ भी हो। ऐसे में समाज को बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी शिक्षा के प्रति ध्यान देना अनिवार्य है। साथ ही बाल अधिकार बताएं कि हर बालक बालिकाओं को जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, समानता का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार होना चाहिए। इस अवसर पर संगीता चौहान ने बताया कि 1098 चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर है। यह 0 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए काम करता है। जो भी बच्चे कोई मुसीबत में हैं यह उनकी तुरंत मदद करता है। किसी बच्चे को आश्चर्य की जरूरत हो, बच्चा छोड़ दिया है, कोई बच्चा गुम हो गया, वह किसी बालक या बालिका का उत्पीड़न या शोषण हो रहा हो, आदि। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गजेंद्र सक्सेना ने स्वयं सेवकों को बताया कि हर छात्र छात्राओं को अपने जीवन में समय अनुशासन का आवश्यक रूप से महत्व समझना चाहे। जो छात्र-छात्राएं समय का पक्का हो और अनुशासन में रहता हो वे अपने जीवन में आवश्यक रूप से सफलता प्राप्त करता है। इस अवसर पर रासेयो अधिकारी इकाई 1असिस्टेंट प्रोफेसर चैतन्य सिंह राजपूत व रासेयो अधिकारी इकाई 2 असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश कुमार शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन सौरभ भार्गव ने किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!