बडौनी पुलिस ने कट्टा लेकर घूम रहा युवक पकड़ा
————————————-
दतिया। बडौनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बडौनी थाना के नींवरी चौराहा से आरोपी सुमित पुत्र पंजाब सिंह यादव निवासी ग्राम पलोथर को 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड के साथ किसी बारदात की नियत से घूमते हुए गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है।
वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा जिगना थाना क्षेत्र में भी फायरिंग कर दहशत फैलाई गई थी। जिसका मामला थाना जिगना में पंजीबद्ध है।






Be First to Comment