Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा खेले गये मैत्री वॉलीबॉल टूर्नामेंट मैच को अनुभाग शिवपुरी ने जीता | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में नरवर में आज दिनांक 24.01.2020 को वॉलीबॉल मैच टूर्नामेंट खेला गया। टूर्नामेंट मंे शिवपुरी पुलिस के पाॅंचों अनुभागों एवं पुलिस लाईन सहित कुल 8 टीमांे ने भाग लिया, जिसमंे अनुभाग शिवपुरी, कोलारस, करैरा, पिछोर एवं पोहरी के साथ अमोला, नरवर एवं पुलिस लाईन की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया, टूर्नामंेट मंे 7 मैच खेले गये, टूर्नामेंट के फाइनल मैच शिवपुरी अनुभाग एवं थाना नरवर के बीच हुआ, टूर्नामेंट को शिवपुरी अनुभाग की पुलिस टीम ने जीता। थाना नरवर वॉलीबॉल टीम दूसरे सथान पर एवं अनुभाग कोलारस एवं पुलिस लाईन की टीम को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों को पुरूस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा बताया कि पुलिस की व्यस्त कार्यशैली एवं समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मी खेलांे से दूर हो जाते हैं एवं खेलांे से व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहता है, इस तरह के मैत्री मैच के आयोजन आपसी सद्भाव को बढा़ते है। इस तरह के मैच आगे भी लगातार होने चाहिए।
टूर्नामंेट मंे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा, एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा, एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!