खनियाधाना। थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. सुधीर सिंह कुशवाह को थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर से थाना प्रभारी खनियाधाना द्वारा पुलिस टीमों को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, पहली पुलिस टीम द्वारा पनिहारी तिराहा ढाबे के पास पहुंचकर पाया कि वहाॅ पर कुछ लोग हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी करके पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम सनील जैन, विकाश साहू, मुकेश साहू, अनीश खाॅन निवासीगण खनियाधाना का होना बताया, जिनके कब्जे से 40500 रुपए की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त की , वहीं दूसरी पुलिस टीम द्वारा चन्द्रशेखर आजाद चैराहा खनियाधाना से आरोपी विनोद पुत्र जगदीश झा, गोलू पुत्र राजेश यादव, अमरकुमार पुत्र हरनारायण साहू निवासीगण खनियाधाना को जुआ खेलते हुए दबोचकर 610 रू की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर कुल 41110 रू की नगदी जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को दबोचकर 40 हजार रू से अधि की नगदी की जप्त | Khaniyadhana News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment