Press "Enter" to skip to content

पाल क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू | Shivpuri News

पहला मैच ख्यावदा क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट से जीता

शिवपुरी। लाल माटी शिवपुरी पर पाल क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारम्भ पाल बघेल समाज के जिलाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल ने किया।
यह टूर्नामेंट पाल क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रह है जिसमें आज पहला मैच ख्यावदा और नबाब क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें ख्यावदा ने तीन विकेट से मैच अपने नाम किया। टूर्नामेंट के शुभारंभ में दोनों टीमों का परिचय पाल बघेल समाज के जिलाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल ने प्राप्त किया। इस दौरान पाल क्रिकेट क्लब के राकेश पाल, शिवराज पाल, पवन पाल, नीरज पाल, दिनेश पाल, दीपक पाल आदि मौजूद थे। टूर्नामेंट के अन्य दो मैचों में जवाहर कॉलोनी ने सतेरिया को हराया जबकि मनियर क्रिकेट टीम को मॉडल वायस ने हराया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!