Press "Enter" to skip to content

एनएसएस द्वारा गांव में चलाया गया स्वच्छ्ता अभियान | Pichore News

छात्रसाल महावि. के छात्रों ने ग्रामवासियो को किया स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक
पिछोर:-पिछोर के शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय में साशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ग्राम बदरवास में लगा हुआ है जिसके चौथे दिन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ग्राम में स्वच्छ्ता अभियान चलाते हुए रोड के पास पसरी गंदगी और घुरे को साफ किया विद्यार्थियों की इस सराहनीय पहल से ग्राम वासियों ने अपने आप को लज्जित महसूस किया व इस सराहनीय कार्य के लिए विद्यार्थियों एवं महावि.की खूब तारीफ की।विद्यार्थियों ने सभी ग्राम वासियो से ग्राम में गंदगी न फैलाने की अपील की साथ ही महिला शिक्षा सुरक्षा एवं बच्चो को अच्छी शिक्षा दिने और स्कूल भेजने की भी अपील की। 
दोपहर के बौद्धिक सत्र में विद्यार्थियों को संबोधित करने मुख्य अतिथि के रूप में महावि. के प्रोफेसर श्री अक्षय जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ अरविंद यादव एवं डॉ गिरीश नीखरा,गणेश बंधू गौतम रहें।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएएस नॉडल अधिकारी डॉ के के यादव ने की।छात्र अतिथि के रुप में बबीता पाल और भूपत सिंह रहें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अक्षय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय और घड़ी को कोई नही बांध सकता बो निरंतर चलती रहती हैं और समय निकलता जाता हैं बांध सकते हैं तो हम स्वयं को अनुशाशन में बांधे और श्रेष्ठ पुरुष बने।विशिष्ठ अतिथि डॉ अरविन्द यादव ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास से सम्बंधित जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के कैम्पस एंबेसडर गोविंदा शर्मा ने किया।एवं आभार प्रदर्शन महावि. के छात्र आनंद पाल द्वारा किया गया। इस दौरान केम्प के संरक्षक रमाकांत मिश्रा, दिनेश अहिरवार,राहुल परिहार,अंजलि तिवारी,कल्पना जाटव सहित केम्प में सम्मलित आधा सैंकड़ा छात्र एवं छात्राएं उपस्तिथ रहें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!