शिवपुरी। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर शिवपुरी के संरक्षण एवं प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार की मॉनिटरिंग में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जिलास्तरीय “कैरियर अवसर मेला” का आयोजन आगामी दिनांक 14 फरवरी को समय 9 से 5 बजे के बीच शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया जा रहा है।
मेला मीडिया संयोजक प्रोफेसर राघवेन्द्र गर्ग ने बताया कि 14 फरवरी को आयोजित मेले में कई दिग्गज कंपनियां जॉब प्लेसमेंट हेतु आ रही है साथ ही मध्यप्रदेश शासन के भी विभिन्न शासकीय और स्वरोजगार से सम्बंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।
रोजगार मेले के संयोजक डॉ. यू. सी.गुप्ता की सभी विद्यार्थियों से अपील है कि जो भी रोजगार के लिए प्रयासरत है वो 14 फरवरी को कॉलेज आकर सबसे पहले 9 बजे अपना पंजीयन करा लें






Be First to Comment