Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को दबोचकर 10100 रू की नगदी की जप्त | Shivpuri News

शिवपुरी। थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव को सूचना मिली कि नया चैराहा के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी पिछोर द्वारा पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, वहां पहुंचकर पाया कि नया चैराहा  नाले के पास कुछ लोग हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी करके पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम पवन पुत्र लाला खटीक, जयकुमार पुत्र पूर्णचन्द जैन, वीरू पुत्र चतरा रजक, राजेन्द्र पुत्र पुरूषोत्तम आचार्य निवासीगण रन्नौद, अरविंद पुत्र मोहवत यादव निवासी मसूरी थाना खनियाधाना का होना बताया, जिनके कब्जे से 9000 रुपए की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में थाना खनियाधाना द्वारा रेडी चैराहा खनियाधाना से आरोपी प्रदीप लोधी, जितेन्द्र लोधी निवासीगण ग्राम मोहरीकला मजरा रामनगर को जुआ खेलते हुए दबोचा गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!