शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ चौकी के ग्राम नाबली से आ रही हैं। जहाँ आज सुबह नहर के पास शौच करने गए दो सगें भाई बहन की नहर में डूबने से मौत हो गई हैं। इस मामले की सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुँचे एवं बच्चों के शबो को जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार बच्चा शिवम लोधी एवं बच्ची इच्छा लोधी सुबह गांव में शौच के लिए नहर के पास गए हुए थे जिसके चलते पैर फिसलने से दोनों बच्चे नहर में जा गिरे जिसके कारण दोनों बच्चों की मौत की खबर सामने आई हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना चालू कर दी हैं।






Be First to Comment