Press "Enter" to skip to content

कोलारस सीमा में प्रवेश करते हुए पूर्व केन्द्रीय सिंधिया का होगा भव्य स्वागत | Shivpuri News

शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 14 फरवरी को कोलारस आगमन को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा शिवपुरी जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए भव्य स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के निर्देशन में श्रीमंत सिंधिया के काफिले में सैकड़ों कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ इस स्वागत समारोह में शामिल होंगें। 
इस संदर्भ में गत दिवस जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक भी कोलारस में आयेाजित की गई थी जिसमें स्वागत समारोह को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए थे कि पूर्व केन्द्रीय मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे। इसी क्रम में जिला कंाग्रेस अध्यक्ष द्वारा पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ शिवपुरी जिले की ईसागढ़ रोड़ की सीमा में ग्राम भहिलामांसा रोड़ से भव्य स्वागत, कांग्रेसजनों द्वारा ग्राम पीरोंठ, खतौरा, एजवारा, डंगौरा, इमलावदी के बाद कांग्रेस आईजी सेल जिलाध्यक्ष रामकुमार दांगी के द्वारा ग्राम पचावली पर उसके बाद ग्राम अनन्तपुर, देहरदा तिराहा, पूरनखेड़ी, मोहराई टोल नाका स्वागत होते हुए श्री सिंधिया का काफिला कोलारस नगर में गायत्री मंदिर होते हुए प्रवेश करेगा। जहां नगरवासियों  द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने सभी क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों से श्रीमंत सिंधिया के आगमन पर भव्य स्वागत की अपील की है इसके बाद श्री सिंधिया डांक बंगला कोलारस पहुंचकर जन समस्याओं को सुनेंगें व मौके पर ही जन समस्याओं का निराकरण भी करेंगें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!