Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए एक दर्जन आरोपियों को दबोचकर 15350 रू की नगदी की जप्त | Shivpuri News

शिवपुरी। थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया को सूचना मिली कि मामू पान वाले की गली शिवपुरी में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर से थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया, वहां पहुंचकर पाया कि मामू पान वाले की गली में  कुछ लोग हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस टीम की मदद से चारों तरफ से घेराबंदी करके पकड़कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम कुलदीप पुत्र घनश्याम शर्मा उम्र 54 साल, वसीम पुत्र अनीस खान उम्र 28 साल, आसिफ पुत्र नजीरखान उम्र 23 साल, आमिर पुत्र गुलाब खान उम्र 35 साल, यूसुफ पुत्र मुस्ताक खान उम्र 26 साल, वासिद पुत्र भैयन खान उम्र 20 साल निवासीगण कमलागंज घोषीपुरा शिवपुरी का होना बताया, जिनके कब्जे से 13000 रुपए की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
इसी क्रम में थाना सुरवाया द्वारा पावरहाउस के पास खेत में ग्राम करई डाडा से तीन आरोपियों, थाना पिछोर द्वारा मानपुर तालाब के पास से तीन आरोपियों को जुआ खेलते हुए दबोचा गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!