शिवपुरी। 14 फरवरी 2019 के दिन देश के वीर शहीद पुलवामा में शहीद हो गए थे, इन शहीदों को आज मांझी समाज शिवपुरी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी साथ ही हम सलाम करते है पुलवामा के शहीदों को जो देश के लिए शहीद हुए। उक्त उद्गार प्रकट किए मांझी समाज के युवा-जिलाध्यक्ष श्री विपिन बाथम ने जो दो बत्ती-चौराहे पर पुलवामा शहीदों को लेकर आयेाजित श्रद्धांजलि सभा को प्रखर वक्ता श्री आशुतोष शर्मा ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा की पुलवामा हमले के बाद देश के युवा एक ही बात कह रहे थे अबकी बार युद्ध तो होगा युद्ध मैं कश्मीर तो रहेगा लेकिन पाकिस्तान नही रहेगा श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने पर माझी समाज के युवाओं को धन्यवाद भी कहा और माझी समाज के युवाओं को देश भक्ति के प्रति समपर्ण के भाव की तारीफ की इस दौरान मांझी समाज के कोषा अध्यक्ष अजय बाथम ने आयेाजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तत्पश्चात मांझी समाज के युवाओ ने मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिको के फ़ोटो पर अपनी पुष्पांजलि श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित की। कार्यक्रम में मांझी समाज के युवाओ जिसमे मोनिका केवट निशा केवट अर्चना केवट संजना केवट हरी बाबू आकाश बाथम हनी बाथम पवन बाथम पूजा बाथम पूजा मांझी पूनम बाथम निकिता बाथम जयराज बाथम गोलू बाथम सोनू बाथम जीतू बाथम राजेश बाथम अखिल भारतीय माझी महासभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बाथम रिटायर्ड शिक्षक श्री अटरिया जी आकाश परिहार सागर रजक मनीष बाथम हेमंत शर्मा रोहित आकाश रजक अमित विनय राकेश जी आदि सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।





Be First to Comment