Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा हत्या के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। दिनांक 16.02.2020 को फरियादिया सरोज पत्नी मदन मेहतर उम्र 28 साल निवासी ग्राम फतेहपुर ने थाना करैरा आकर सूचना दी कि, वन विभाग चौकी के पास बने हेडपंप पर रोजाना की तरह हम लोग पानी भर रहे थे तभी वन विभाग के बाबू लोग आए और पानी भरने की बात को लेकर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की तथा जान से मारने की नियत से मेरे पति मदन मेहतर पर बंदूकों से फायर किए जिससे मेरे पति मदन मेहतर की मृत्यु हो गई तथा देवर पंकज को बंदूक के छर्रे लगे हैं उक्त सूचना पर शहर थाना करैरा में 9 नामजद एवं 5 अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/20 धारा 302,307, 323,294,147,148,149 आईपीसी एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में दिनांक 17.02.20 को एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी उत्कृष्ट स्कूल शिवपुरी के पास देखे गए हैं मुखबिर सूचना पर से एसडीओपी शिवपुरी स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ शिवपुरी रवाना हुए जहां से पुलिस टीम द्वारा आरोपी 1. सुरेश पुत्र नाथूराम शर्मा उम्र 56 साल निवासी बुंदेला कॉलोनी दतिया हाल गेम रेंज ऑफिस के पीछे करैरा करेरा 2. रवि उर्फ रवि शंकर तिवारी पुत्र हरिमोहन तिवारी 3. नंदराम पुत्र रघुवीर सिंह जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी गुरुद्वारा रोड बदरवास 4. रामेश्वर रावत पुत्र रामपाल रावत  उम्र 50 वर्ष निवासी फतेहपुर करैरा 5. दिनेश त्रिपाठी पुत्र हरिराम त्रिपाठी उम्र 57 वर्ष निवासी नरेंद्र नगर थाना फिजिकल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो 12 बोर की बंदूक बरामद की। जबकि आज दिनांक 18.02.20 को आरोपी रामनरेश पुत्र अमर सिंह सेंगर उम्र 53 वर्ष निवासी हाथीखाना शिवपुरी को आइटीबीपी कैंपस के पास  से गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!