Press "Enter" to skip to content

फिजीकल टीआई सुनील खेमरिया ने स्मैक पीते हुए एक आरोपी को पकड़ा | Shivpuri News

शिवपुरी। दिनांक 19.02.20 को थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शंकरजी के मंदिर के पास फक्कड़ काॅलोनी शिवपुरी में एक व्यक्ति स्मैक का नशा कर रहा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये स्थान के पास में स्मैक का नशा करते हुए पकड़ा , नाम पता पूछने पर उसनेे अपना नाम मनोज उर्फ मानो दुबे उम्र 36 साल नि. शंकर जी के मंदिर के पास फक्कङ कालोनी शिवपुरी का होना बताया बाद आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!