Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा पशुओं से क्रूरता पूर्वक भरे तीन बोलेरो वाहन किये जप्त, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि परमजीत ढाबे के पास क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर गौवंश वध करने के लिऐ अवैध रूप से भरे तीन बोलेरो पिकअप वाहन खड़े हैं। सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा परमजीत ढाबे के पास जाकर देखा तो कुछ दूरी पर तीन बोलेरो पिकअप वाहन खड़े दिखे, जिन्हे पुलिस टीम की मदद चैक किया गया तो उसमें पशुओं को ठूस-ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था, परिवहन के संबंध में वैध कागजात मागने पर न होना बताया, बाद पुलिस टीम द्वारा मौके से वाहन क्रमांक एमपी 68 जी 0277 एवं उसके चालक अरसलाम पुत्र अंसार खान उम्र 21 साल निवासी बोरगांव जिला खण्डवा, वाहन क्रमांक एमपी 09 जी एच 2333 के चालक सुमन पुत्र राजेश राजपूत उम्र 25 साल निवासी गुराडिया थाना मूंदी जिला खण्डवा एवं वाहन क्रमांक एमपी 12 जीए 1235 के चालक अयास पुत्र इसरार खान उम 25 साल निवासी कनवासी थाना जावर जिला खण्डवा को 10 नग पशु बैलों के साथ विधिवत गिरफ्तार कर तीनों बोलेरों वाहनांे को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11, गौवंशपरिवहन अधिनियम की धारा 4,6,9 एवं मोटर व्हिकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!