Press "Enter" to skip to content

ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में संपन्नआर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण

शिवपुरी। ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को भोपाल में आयोजित हुआ। ब्राह्मण समाज के इस अधिवेशन में शिक्षा, संस्कार, रोजगार के क्षेत्र में ब्राह्मणों में परस्पर सहयोग की भावना तथा एक दूसरे का सहयोग कर संपर्क स्थापित करने का संकल्प पारित किया गया। 
     
ब्राह्मण समाज के जिला प्रवक्ता राज कुमार सड़ैया ने बताया कि रविवार को ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन, पाॅलिटेक्निक वालिका छात्रावास श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित हुआ। ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश संयोजक रामनारायण अवस्थी ने यह मांग उठाई कि पूरे देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो। इसके अलावा एक्ट्रोसिटी एक्ट तथा पदोन्नति में आरक्षण के विषय में सर्वोच्य न्यायालय का निर्णय लागू किया जाए। ब्राह्मण आयोग का गठन हो तथा पूरे भारत में ब्राह्मण बंधुओं से सम्पर्क स्थापित कर ब्राह्मण हेल्प लाईन नम्बर जारी करने पर भी विचार किया गया। ब्राह्मण समाज के इस अधिवेशन में जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, राष्ट्रीय अधिवेशन के जिला संयोजक महेश शर्मा, समाज सेवी सन्तोष शर्मा, राजकुमार सड़ैया, हरगोविन्द शर्मा, पवन भार्गव, बदरवास से आदर्श योग शिक्षक मुकेश शर्मा, गौरव शर्मा आदि ब्राह्मण बंधुओं ने अधिवेशन में पहुॅचकर शिवपुरी जिले का नेत्रत्व किया। ब्राह्मण समाज हित में कार्य करने पर सभी को मंच से सम्मानित भी किया गया। तथा शिवपुरी की ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की गई। ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, उडीसा, छत्तीसगढ, उत्तर प्रदेश से भी ब्राह्मण बंधुओं ने शिरकत की। 
शिव पंचांग का हुआ विमोचन 
ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन की पूर्व संध्या पर राजधानी के परशुराम मंदिर में शिव पंचाग एवं आरती के कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पं. श्री पी सी शर्मा जन संपर्क मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं भृगू भार्गव ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पं. रमेश शर्मा, एवं वरिष्ठ पत्रकार पं. गिरधर शास्त्री, विदिशा द्वारा पंचांग का विमोचन, संयोजक राजेश व्यास, पं. पंकज खैमरिया आदि विप्र बंधुओं की उपस्थिति में किया गया। ब्राह्मण समाज के इस कार्यक्रम में शिवपुरी के पवन भार्गव एवं गौरव शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शिवपुरी का नेत्रत्व किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!