शिवपुरी, इंदार। खबर जिले के इंदार थाने से आ रही हैं। जहाँ कल रात को दो लोग अपनी मोटरसाइकिल से शिवपुरी आ रहे थे। दोनों युबक शराब के नशे में इतने धुत्त थे कि ठीक से एक स्थान पर खड़े भी नही हो पा रहे थे। जिसके पश्चात एक युबक जो कि गाड़ी चला रहा था। उसको ये तक नही पता था कि उसका दोस्त पीछे बैठा हैं या नही। ये सब बाक्या चालक के दोस्त ने पुलिस को बताया।
जानकारी के अनुसार दो युबक सोनू कुशवाह ओर रिंकू परिहार शादी समारोह में से वापस शिवपुरी आ रहे थे। तभी इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगर तिराहे पर रिंकू ने सोनू को उतार दिया और आगे चल निकला और ग्राम डोंगर में अज्ञात किसी के घर पहुच गया। गस्त के दौरान प्रभारी हेमेंद्र राजपूत की नज़र सोनू कुशवाह पर पड़ी और सवाल जवाब करने पर सोनू ने प्रभारी को सब बताया जिसके चलते दोनों यूबको को थाने पर ले जाया गया एवं सुबह समझाइस देकर छोड़ा गया। अगर दोनों युबक पुलिस की नज़र में नही आते तो रात्रि में हाईवे पर दोनों युबक के साथ हादसा हो सकता था। इस तरह थाना प्रभारी की सूझबूझ से दोनों युबक को किसी हादसे का शिकार होने से बचाया गया।






Be First to Comment